आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल और आंध्रा एसोसिएशन हिंदी मिडिल स्कूल ने सयुक्त रूप से स्कूल परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस

जमशेदपुर : आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल और आंध्रा एसोसिएशन हिंदी मिडिल स्कूल ने सयुक्त रूप से स्कूल परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस २०२४ धूमधाम मनाया गया । इस उपलक्ष पर स्कूल के शिक्षको , अभिभावको और बच्चे उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एकत्र हुए तो सर्दी की सुबह देशभक्ति के जोश से भर गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एम.डी. अनवर जमाल (उप आंचलिक प्रबंधक,जमशेदपुर क्षेत्र, बैंक ऑफ इंडिया,बिस्टुपुर थे , सभा को अपने संबोधन में देश के समृद्ध सांस्कृतिक अतीत पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक छात्र से राष्ट्र के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया। इसके बाद अंग्रेजी स्कूल के जीवंत शिक्षकों द्वारा देशभक्ति गीतों का मिश्रण प्रस्तुत किया गया। समारोह में आंध्रा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के . श्रीनिवास राव ,गणेश राव , सुधाकर राव ,पी.जी.यस मूर्ति ,जोगा राव, कैलाश रामु , प्रिंसिपल उमा शंकर राव, वाइस प्रिंसिपल अमिता झा , हेडमास्टर विनय कुमार , सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई