नई दिल्ली में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड – 2024 से नवाजा

सांसद विद्युत वरण महतो को आज नई दिल्ली में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड – 2024 से नवाजा गया। आज नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास आठवले ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया।
यह अवार्ड विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है ।
इस वर्ष पहली बार राजनीतिक क्षेत्र के मंत्री, सांसद एवं विधायकों को यह पुरस्कार दिया गया है। झारखंड राज्य से सांसद बिद्युत बरण महतो एवं रांची के सांसद संजय सेठ को यह अवार्ड दिया गया है। संस्था ने अपने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सक्रिय योगदान देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया है। पुरस्कार मिलने पर सांसद श्री महतो ने कहा कि इस पुरस्कार से मुझे अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए एक नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई