जमशेदपुर : ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम सदस्यों ने बाराद्वारी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, इस मौके पर अध्यक्ष वाई ने कहा सुभाष चंद्र बोस एक निडर, निर्भीक, महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए वे केवल भारत के नेता नहीं बल्कि विश्व के कही देशो में भी लोकप्रिय थे ,वे बाल अवस्था से ही भारत माता की आजादी के लिए कई आंदोलन किए,इस मौके पर सभापति यम बी सुब्रमणियम ने कहा सुभाष चंद्र बोस ने ही नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और साथ ही जय हिंद का नारा भी उनके उद्घोष के द्वारा ही हुआ और यह दोनों नारा आज भारतीय युवाओं के प्रेरणा के स्रोत बन चुके हैं , महासचिव यल नागेश्वर राव ने कहा कि आज जरूरत है कि युवा वर्ग को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलकर अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस उपलक्ष पर चंद्रशेकर राव , इस प्रसाद राव, कमल कुमार , जानकीराम , यम जगदीश राव , यम इस्वर राव , शेखर राव,काली राव , वेंकट राव , कृष्णा राव , उपस्तिथ थे






