सिदगोड़ा में गोराई समाज का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

सिदगोड़ा में रविवार को गोराई समाज का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस पारिवारिक मिलन समारोह में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा आदि राज्यों से भी गोराई समाज के लोग पहुंचे। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के अलावा बोकारो, धनबाद, रांची आदि जिलों से भी गोराई समाज के लोग इस कार्यक्रम में आए हैं। गोराई समाज के केंद्रीय महासचिव राजू गोराई ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो थे। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द ही समाज के लिए जमशेदपुर में एक भवन की व्यवस्था करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित