वरुण तेज के बर्थडे पर पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने यूं की तारीफ

मुंबई ;  मशहूर साउथ इंडियन एक्टर वरुण तेज आज शुक्रवार (19 जनवरी) को 34 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने बहुत प्यारभरे अंदाज में विश किया। लावण्या ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की मीठी यादें साझा कीं और वरुण पर प्यार बरसाया। तस्वीरों में से एक में वरुण और लावण्या एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं और हाथ में हर्ट शेप गुब्बारे हैं। दूसरी तस्वीर में वरुण को कैमरा लेकर तस्वीरें खींचने के लिए तैयार देखा जा सकता है।

लावण्या ने कैप्शन में लिखा,”जन्मदिन मुबारक हो डियर वरुण आप एक अनोखे और सबसे अविश्वसनीय व्यक्ति हैं, जिनसे मैं अब तक मिली हूं। दूसरों से प्यार करने और उनकी देखभाल करने की आपकी क्षमता वास्तव में प्रेरणादायक है! चमकते रहो।” वरुण ने पिछले साल 1 नवंबर को अपने करीबियों के बीच इटली के टस्कनी में मंगेतर लावण्या संग शादी रचाई थी।

इस बीच, वरुण के बर्थडे पर उनकी आगामी फिल्म ‘मटका’ के निर्माताओं ने उनका पहला लुक भी साझा किया। वरुण ने भी अपने एक्स (ट्विटर) पर ‘मटका’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “यह धमाका होने वाला है! वादा कर रहा हूं!” फिल्म का निर्देशन करुणा कुमार ने किया है। ‘मटका’ की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में नोरा फतेही और मीनाक्षी चौधरी भी हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई