जमशेदपुर, 18 जनवरी।
अयोध्या में श्री राम का आगमन हो रहा है, जिसको लेकर पूरा देश राम मय में हो चुका है। श्री राम के स्वागत के लिए उनके भक्त अलग-अलग अंदाज में तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं बिहार की स्वाति मिश्रा ने “राम आएंगे ,तो अंगना में दीप जलाऊंगी” भजन गाकर पूरे देश में सुर्खियों में आ गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस भजन को सुना और अयोध्या आने का निमंत्रण स्वाति मिश्रा को दिया।
वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर शहर की बात करें, तो स्वाति मिश्रा द्वारा गाए गए इस भजन को जमशेदपुर की महिलाओं द्वारा अपने अपने भाषाओं में गाया जा रहा है और श्री राम के आगमन की तैयारी में “राम आएंगे” भजन को भोजपुरी, बांग्ला और मैथिली में भजन गाया जा रहा है। “राम आएंगे” भोजपुरी, मैथिली और बांग्ला में भजन को गाकर महिलाएं श्री राम के स्वागत की तैयारी में जुटी हुई है। सोशल मीडिया में “राम आएंगे” भजन भोजपुरी, मैथिली और बांग्ला मैं खूब लोग पसंद कर रहे हैं।
श्री राम के आगमन का उत्साह बच्चे – बड़े सभी में देखने को मिल रहा है। अपने-अपने तरीके से भगवान श्री राम का स्वागत करने की तैयारी में लोग लगे हुए हैं l






