चान्हो में गंगा मैराथन अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन

चान्हो में गंगा मैराथन अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन

चान्हो. गंगा मैराथन अभियान के तहत मंगलवार को शहीद वीर बुधू भगत इंटर कॉलेज, चान्हो में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यहां मैराथन दौड़, स्लो साइक्लिंग सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुईं. दौड़ में पहला स्थान भरत उरांव (बालक) व रेणु कुमारी (बालिका) को मिला. स्लो साइकिल रेस में जयंत कुजूर पंत कुजूर एवं रानी उरांव ने पहला स्थान प्राप्त किया. बीडीओ अशोक कुमार ने प्रतिभागियों बताया कि विजेताओं को 26 की हौसला अफजाई की. जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ सुशील कुमार मिंज, बीपीओ मो इम्तियाज, सफीउल्लाह अंसारी, नीलिमा टोप्पो, विकास उरांव, हसीब अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई