जयदा मेला में आजसू नेता हरेलाल महतो ने 1001 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया

जयदा मेला में आजसू नेता हरेलाल महतो ने 1001 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड स्थित जयदा मंदिर में आयोजित चार दिवसीय मेला में आजसू पार्टी की ओर से सहायता शिविर लगाया गया है। जहां बुधवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं चाय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं संग जयदा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयदा स्थित शहीद बेदी पर हरेलाल महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित ऐतिहासिक प्राचीन जयदा मेला में आजसू पार्टी की ओर से लगाए गए सहायता शिविर में आमजनों के बीच 1001 कंबल तथा चाय वितरण कार्यक्रम किया गया । वहीं, सुवर्णरेखा चांडिल डैम के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को जयदा शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर जयदा के शिविर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं, कुछ जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो द्वारा अपने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में स्टूडेंट्स एक्सप्रेस की शुरुआत की गई हैं। स्टूडेंट्स एक्सप्रेस की अपार सफलता के लिए सुदेश कुमार महतो को समस्त झारखंड वासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। हरेलाल महतो ने कहा कि 2024 चुनाव में यदि जनता का आशीर्वाद और सहयोग आजसू पार्टी के पक्ष में रहे या ना रहे आजसू पार्टी की ओर से सिल्ली की तर्ज पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी स्टूडेंट एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई