आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 दिन में 40 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण एवं 500 निशुल्क पौधा वितरण ।

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 दिन में 40 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण एवं 500 निशुल्क पौधा वितरण ।

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से चार मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया।

जमशेदपुर 15 जनवरी 2024

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 6 जनवरी से 15 जनवरी तक लगभग 40 लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया एवं दो पी टी आर से ग्रसित रोगी का भी निशुल्क ऑपरेशन हुआ ।
आज 15 जनवरी को भी चार मोतियाबिंद रोगियों को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कर दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया।

आनंद मार्ग के “एक पेड़ कई जिंदगी” कार्यक्रम के दसवे दिन तक लगभग 500 निशुल्क पौधा का वितरण किया गया।
गदरा आनंद मार्ग जागृति , ब्लड सेंटर एवं सोनारी कबीर मंदिर के पास मिलाकर 500 निशुल्क पौधे वितरित किए गए।

निशुल्क पौधा वितरण कर लोगों को सुनील आनंद ने बताया कि
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से पिछले 10 दिनों में लोगों के बीच साल सागवान , गमार ,अकाशीया ,आम ,कटहल जामुन , आंवला तथा शहर के लोगों के बीच अन्य तरह के भी औषधीय पौधे छोटे गमले के पौधे से लेकर फलदार ,औषधीय एवं फॉरेस्ट प्लांट तक वितरित किया गया, प्रत्येक व्यक्ति को इच्छा अनुसार 5 से भी ज्यादा पौधा दिया गया । प्राकृतिक में जो प्राकृतिक असंतुलन बना हुआ है उसी के कारण आज पृथ्वी असंतुलित है इसका सबसे बड़ा मुख्य कारण पर्यावरण की कमी।
प्राकृतिक के इसी
कमी को पूरा करने के लिए आनंद मार्ग की ओर से एक छोटा सा प्रयास 10 दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम 6 जनवरी से 15 जनवरी तक चला, पोटका,पटमदा गम्हरिया, गोविंदपुर ,गदरा देहात, सापरा, शहरबेड़ा ,गौरी तथा अन्य जगहों से भी लोगों ने इस निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में पौधा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं पौधा को सही रोपण करने एवं उसके रक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई