भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रॉकी सिंह ने साकची गुरुद्वारा के समीप 51 कम्बल वितरण किया ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रॉकी सिंह ने अपने परिवार के साथ साकची गुरुद्वारा के समीप 51 कम्बल वितरण किया ।जिसमें उनके परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।
सिंह परिवार का कहना है कि हर साल वह इसी तरह से आज के दिन जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हैं और कुछ राशि भी जरूरतमंदों को देते हैं ताकि किसी के चेहरे पर एक मुस्कुराहट लाई जा सके ।
और उन्हें इस ठंड में राहत पहुंचाई जा सके इसी उपदेश के साथ पूरा सिंह परिवार साकची गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित था
उपस्थित लोगों में सरदार गुरदीप सिंह, सरदार जगदीप सिंह, अमन सिंह, जोगराज सिंह, साहिल कुलबीर कुलराज दलजीत कौर कश्मीर कौर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।।

Leave a Comment