माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति

नव वर्ष के पहले दिन सड़क दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना जताने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को बाबा आश्रम कॉलोनी,आदित्यपुर 2 में सभी छह मृतकों के घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया.माननीय मंत्री ने सड़क दुर्घटना में मारे गए युवाओं के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और सरकारी स्तर पर जो भी मुआवजा प्रावधान के तहत होगा,उसे मृतक के परिजनों को दिलाने का आश्वासन दिया.इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरायकेला खरसावां रितेश पासवान,सुरेश धारी 20 सूत्री सदस्य सरायकेला खरसावां, अवधेश सिंह ,कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष 20 सूत्री सदस्य सरायकीला खरसावां देबू चटर्जी,अजमल बल्कि अल्पसंख्यक अध्यक्ष सरायकेला खरसावां,संजीव कुमार सिंह,जगदीश नारायण चौबे,समरेंद्र तिवारी,रोहित दास चकरी,कांग्रेस उपाध्यक्ष सरायकेला खरसावां बृजेश सिंह उपस्थित थे..

Leave a Comment