एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित
जमशेदपुर। रविवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (साहू समाज) का वार्षिक महासम्मेलन एवं
पारिवारिक मिलन समारोह 2024 में साहू समाज की एकजूटता और संगठन मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही समाज, शिक्षा, चिकित्सा, वैवाहिक वर-वधु का फोटो बायोडाटा जमा करने आदि मुददे पर मंथन किया गया। एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित हुए समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्धारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करना और एक-दूसरे का सहयोग करना ही हमारा उद्देश्य है। समाज के गरीब तबके के वर्ग को संगठित कर उनका सहयोग कर नया बदलाव लाते हुए समाज में युवा पीढ़ी को समाज में विशिष्ट स्थान दिलाते हुए पहचान दिलाने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने समाज को एक डोर में बांधकर आगे बढ़ने पर जोर दिया।
इससे पहले समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि मजबूत संगठन से ही समस्याओं का समाधान तथा सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक उत्थान संभव है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से एकजुटता और सहयोग की भावना से रहने की अपील की। साथ ही शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हमारे समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराईयों को नजरअंदाज करते हुए उन्नति के पथ पर अग्रसर होने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि एकजुटता के साथ परिवार को शिक्षित बनाएं और कुरीतियों व बुरी आदतों से मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता चंदन काशी एवं नंदकिशोर शाह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिगोयिता के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। आज के इस मिलन समारोह में हजारों की संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया
आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पगड़ी पहनकर सम्मानित किया जो इस प्रकार है समाजसेवी विनोद गुप्ता, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मिथिलेश साव वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साह रंजीत कुमार साव प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता,डॉक्टर ऋषिकेश कुमार, विदेशी साव, चंद्रिका प्रसाद,महासचिव पप्पू साव रामकृपाल साह,कमलेश साव, नीरज साव, शैलेंद्र अधिवक्ता श्वेता साहू, किरण देवी, राजेश प्रसाद, सुदामा साहू, कृष्णदेव प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, साहू, संतोष गुप्ता, विशाल साहू,जिला सचिव अशोक साव भोला प्रसाद नीरज साहू सागर साहू, वीरेंद्र शाह, प्रेमदास साहू रंजीत कुमार उमेश साव नंदकिशोर मनोज साहू, सुदामा साव प्रभात कुमार अमित साव सागर साव राजकुमार साव शोभा साव लवकुश साव कृष्ण साव गौतम साव अजय साव राजू साहू आदि का योगदान रहा






