आयुक्त नहीं सुनते हमारी बात, कांग्रेस पार्षदों ने किया हंगामा

दंतेवाड़ा। जगदलपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम आयुक्त पर अफसरशाही करने और पार्षदों की बात न सुनने का आरोप लगाया गया है। इसी के विरोध में नगर निगम की महापौर सफिरा साहू समेत कांग्रेसी पार्षद नगर निगम के बाहर सड़क पर बैठ गए हैं। आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही है।

buzz4ai

नगर निगम की महापौर सफिरा साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, आयुक्त हरेश मंडावी से कांग्रेस के सारे पार्षद परेशान हो गए हैं। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से अफसरशाही ज्यादा देखने को मिल रही है। नगर निगम आयुक्त हमारी नहीं सुनते हैं। शहर के बालाजी वार्ड में गंदगी पसरी हुई है।

सफाई कर्मचारियों को बढ़ाने की मांग की जाती है तो इसके लिए आयुक्त मना कर देते हैं। गंदगी की वजह से लोग पार्षदों को कहते हैं, लेकिन जब हम इस समस्या का समाधान करने निगम के आयुक्त को कहते हैं तो वे हमारी नहीं सुनते हैं।

Leave a Comment

Recent Post

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा, 60 वर्षों तक ₹50 हजार प्रतिमाह भुगतान पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, ठेका कंपनी एवं पीड़ित परिजनों के मौजूदगी में हुआ लिखित समझौता

Live Cricket Update

You May Like This