रांची : राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में नए साल को लेकर खास गाइडलाइन जारी की गई है. नए साल को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है. इससे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया गया है.
नए साल को लेकर गाइडलाइन जारी
जिला और पुलिस प्रशासन ने अधिसूचना जारी किया है. पार्क, फॉल, मंदिर सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. पर्यटन स्थलों पर फोन नम्बर के साथ सुरक्षा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए है. 59 स्पॉट पर आइडेंटिफाई, मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों को प्रतिनियुक्ति किया गया है ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो.
इसके लिए ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा. साथ ही महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी ना लेने, डूबने वाले इलाके में स्नान के लिए न उतरने की भी सलाह दी गई है. इसके अलावा एसपी, डीएसपी और सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.






