आशियाना अन्नतरा में सभी प्रदेशों के व्यंजन स्वयं बनाकर मनाया नववर्ष का उत्सव

आशियाना अन्नतरा में सभी प्रदेशों के व्यंजन स्वयं बनाकर मनाया नववर्ष का उत्सव ।आशियाना अन्नतरा में रहने वाले सीनियर सिटीजनों ने भीड़भाड़ से बचते हुए स्वयं अपने हाथों से मिलकर महिलाएं और पुरुषों ने सभी प्रदेशों के पारंपरिक प्रकार के व्यंजन तैयार कर आपस में नव वर्ष मनाया मुख्य रूप से बिहार की लिट्टी चोखा लोगों ने स्वयं बनाया । बुजुर्गों का कहना है कि होटल में हुड़दंग से बचने के लिए सभी ने सोसाइटी में सामूहिक रूप से एक जगह एकत्रित होकर आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया । मुख्य रूप से विकास सिंह,डॉ टी.प्रसाद ,ए .के .मोहंती,रतन कुमार झा, ए.के. शर्मा ओ.पी मिश्रा, ए.के सिंह, सुरेश रजक,विजय रजक ,लक्ष्मी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, आर बी शरण, अर्जुन साव, वाई. पी .शर्मा, शाहिद समिति की महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई