एग्रिको मैदान की बदहाली को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
एसडीओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल.
जमशेदपुर. एग्रिको मैदान में स्वास्थ्य की दृष्टि से टहलने वाले व खेलने वाले लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने एग्रिको मैदान की बदहाली को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया है कि एग्रिको मैदान में शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं. इस कारण मैदान कई दिनों तक बाधित रहता है और गंदगी का अंबार भी लग जाता है. जूठन फेंकने, बचे भोजन को फेंकने के बाद यह कई दिनों तक पड़ा रहता है. जिसके दुर्गंध से लोगों का वहां टहलना दुभर हो जाता है.
एसडीओ ने इस पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय भी गया, लेकिन डीसी से मुलाकात नहीं हो सकी. प्रतिनिधिमंडल में शेखर सहाय, राजेश
जुगसलाई : स्कूटी चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर. जुगसलाई पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद की है. गिरफ्तार होने वालों में घातकीडीह सोनार लाइन निवासी नेक मोहम्मद, कपाली ओपी निवासी अथर उल इस्लाम और मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13 निवासी सुलतान खान उर्फ सुलतान शामिल है. स्कूटी चोरी
तारापोर स्कूल प्रबंधन भाजमो नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेगा तारपोर
स्कूल में तिलक लगाकर स्कूल आये छात्रों को कक्षा से बाहर करने के मामले से उत्पन्न विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया. स्कूल प्रबंधन ने भाजमो नेताओं पर दर्ज मुकदमे को बिना शर्त वापस लेने पर सहमति दे दी है. विवाद सुलझाने को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से एक बैठक भाजमो व विहिप नेताओं की साथ आयोजित की गयी थी. जिसमें स्कूल प्रबंधन से अरुण कारण, टीना बोधनवाला, रवि कुमार दुबे मौजूद थे. विहिप की ओर से एम साई पदमजा, विवेक सिंह एवं भाजमो महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन एवं धर्मेंद्र प्रसाद मौजूद थे. बैठक में सहमति बनी कि भविष्य में ऐसे मामलों पर ध्यान दिया जायेगा.
जमीन विवाद में जमशेदपुर के व्यवसायी को जेल
चांडिल. चांडिल के फदलोगोड़ा निवासी ढेमका सिंह सरदार ने जमीन विवाद को लेकर जमशेदपुर के विनोद देबुका पर छह माह पूर्व आदिवासी हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने छानबीन करते हुए कदमा स्थित रामनगर से कई कंपनी के मालिक विनोद देबुका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. देबुका ने छह माह पूर्व जमीन खरीदी थी.






