बाबर जैसे अक्रांत द्वारा तोड़े गए प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर लगभग 500 वर्षो के बाद आज हमारे पीढ़ियों के समक्ष पुनः बन कर तैयार हो रहा है
ज्ञातव्य है प्रभु राम के जन्मभूमि में भव्य मंदिर का निर्माण हो यह सनातनियो का स्वप्न था जो साकार होने जा रहा है
यह मंदिर के लिए हजारों राम भक्तो ने कुर्बानियां दी । सड़क से लेकर सदन तक , चौपाल से लेकर अदालत तक संघर्ष का परिणाम है हमारे राम लला तंबू से मंदिर में बिराजेंगे
आगामी 22 जनवरी हिंदुओ के लिए शौर्यता एवं स्वाभिमान का दिवस होगा जब प्रभु राम लला के प्रतिष्टापन को करोड़ो लोग अपने आंखों से देखेंगे
इसी नियमित पूरे हिंदुस्तान में हिंदुओ के द्वारा ” अक्षत कलश यात्रा ” निकाल कर आम जनमानस को जागृत किया जा रहा है
आगामी 29 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार अपरान्ह 3 बजे ( दोपहर ) काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा मंदिर से ” अक्षत कलश यात्रा ” निकाल कर साकची बाजार के प्रमुख मंदिरों से होकर पुनः वापस काशीडीह में वापस आएगा
आप सभी इष्ट मित्रों से सप्रेम आग्रह है की सपरिवार सहित इस पुनीत यज्ञ यात्रा में शामिल होकर पुण्य का भागी बने
अतः आप से सप्रेम अपील है की 29 दिसंबर को संध्या 4 बजे एक छायाकार व् एक संवाददाता भेजने की कृपा करे






