टेली मेडिसिन चिकित्सा व्यवस्था लागू करने की मांग सीनियर डीपी ओ से मिला मेंस यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन चक्रधरपुर मंडल के कॉर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल चक्रधरपुर मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर कई समस्याओं से अवगत कराया एवं उनके त्वरित समाधान की मांग की । सर्वप्रथम सीनियर डी ओ पी ललित साहू से मिलकर झारसुगुड़ा चक्रधरपुर और टाटानगर के रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा किया। झारसुगुड़ा के सबडेगा में रनिंग कर्मचारियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था नहीं होने एवं उन्हें वहां ड्यूटी के लिए मजबूर करने की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इसके अलावा टाटानगर के रॉनिंग कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा ऋषभ सिन्हा ओर सीनियर डीसीएम से मुलाकात कर टेलीमेडिसिन चिकित्सा योजना को शीघ्र लागू करने की मांग की। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा सिन्हा ने उन्हें सकारात्मक जवाब देते हुए कहा की इसके लिए रेलवे मुख्यालय से शीघ्र बातचीत करेंगे और आला अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने स्टाफ बेनिफिट फंड के डिविजनल कमेटी के लिए तीन कर्मचारियों को मनोनित करने से संबंधित पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधि मंडल में सरमु के मंडल कॉर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह, रनिंग शाखा सचिव ए आर राय, संजय सिंह, टाटा शाखा अध्यक्ष एस एन शिव,रनिंग शाखा उपाध्यक्ष रवि कुमार, यूनियन के एस सी एस टी सचिव बसंत लाल उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित