श्री रानी सती सत्संग समिति द्वारा 21वां रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वर्गीय निर्मल भारद्वाज की पुण्य स्मृति में श्री रानी सती सत्संग समिति द्वारा 21वां रक्तदान शिविर का आयोजन श्री रानी सती मंदिर गर्ल्स स्कूल रोड जुगसलाई में संपन्न हुआ इस शिविर में 100 से अधिक रक्तदाताओं ने भाग लिया और कुल 83 यूनिट रक्त का कलेक्शन किया गया श्री रानी सती सत्संग समिति द्वारा अपने संस्थापक सदस्य निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि में हर वर्ष इस शिविर का आयोजन किया जाता है सर्वप्रथम शिविर का उद्घाटन निर्मल भारद्वाज के परिवार ओम भारद्वाज कृष्ण भारद्वाज गोविंद भारद्वाज शिवम भारद्वाज अंकित भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया तत्पश्चात अपने स्वागत भाषण में संस्था के अध्यक्ष सीए अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा यह जानकारी दी गई कि हमारे द्वारा यह शिविर प्रत्येक वर्ष निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है संस्था अपने धार्मिक कार्यक्रम के अलावा यह संदेश भी देना चाहती है कि किसी भी तरह का सामाजिक कार्य हो हम हमेशा करने के लिए तत्पर रहते हैं उन्होंने यह जानकारी भी दी हमारे द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रथम बार रक्तदान करने वाले की संख्या काफी रहती है और महिलाएं भी बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लेती है समिति सभी लोगों से यह आग्रह करती है कि वह भी जागरूक हो और रक्तदान के प्रति अपने तथा अपने मित्रों द्वारा रक्त दान में शामिल हूं शिविर में मुख्य रूप से कमल अग्रवाल राजेश अग्रवाल सुधीर शर्मा विनोद अग्रवाल विनोद गर्ग अरुण अग्रवाल शिव कुमार रिंगसिया सुमंत कुमार राजेश कसेरा अजय अग्रवाल दिनेश अग्रवाल बैजनाथ शर्मा अवतार सिंह लकी दिलीप अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल दीपक गोयल वैद्यनाथ शर्मा लोरी दिलीप रिंगसिया दिलीप केडिया जगदीश शर्मा पारस अग्रवाल अंशुल रिंगसिया मनोज शर्मा अश्विनी अग्रवाल अनिल खंडेलवाल महेंद्र शर्मा कैलाश शर्मा मौजूद थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई