जमशेदपुर। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण वर्ग की बैठक बिस्टुपुर स्तिथ सिंहभूम चैम्बर के सभागार में सपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चंदनकियारी के विधायक सह झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विधुत वरण महतो, भाजयुमो झारखंड प्रदेश के प्रभारी विजय जयसवाल, भाजपा जमशेदपुर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजयुमो जिला प्रभारी सुजीत सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, कोल्हान प्रण्डल प्रभारी प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य वरीय नेतागण मुख्य रूप से शामिल हुए।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर द्वारा किए गए सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों में पार्टी के कार्यो एवं प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा की हम चुनावी वर्ष में है, उन्होंने कहा कि भाजयुमो जमशेदपुर महानगर कृतसंकल्पित है की 2024 में झारखंड के 14 सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश के प्रधानमंत्री बनाएंगे।
इससे पूर्व बैठक में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विधुत वरण महतो, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, भाजयुमो झारखंड प्रदेश के प्रभारी विजय जयसवाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजयुमो जिला प्रभारी सुजीत सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, कोल्हान प्रण्डल प्रभारी प्रदीप मुखर्जी समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे गाया।
नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधानसभा के विधायक अमर बाउरी ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा की बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था, अवैध खनन, अपराध आज चरम पर है। उन्होंने झारखंड सरकार पर जम कर हमला बोला साथ ही अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार आज युवाओ को ठगने का काम कर रही है, चाहे वह बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो या नौकरी। उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा की आज झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को 4 वर्ष हो गया है परंतु सरकार जो वादा करके सत्ता में आयी थी उस वादा से वादाखिलाफी कर रही है। जमशेदपुर लोक सभा के सांसद श्री विद्युतवरण महतो जी ने कहा
आज के युवा और हमारे देश के युवा हैं। युवा उत्साह, ऊर्जा और गतिशीलता का झरना है। यह हमारे देश के युवा हैं जो हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले हैं और विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद करेंगेहमारे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। मैं सभी युवाओं को अपने साथियों के समूहों को व्यवस्थित करने के लिए भी कहता हूं। यह केवल हमारे सबसे बड़े खजाने का उपयोग करके ही किया जा सकता है हमारे युवा – हमारे लिए एक बेहतर संघटन का निर्माण कर सकते हैं।
भाजयुमो झारखंड प्रदेश के प्रभारी विनय जयसवाल ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं। हम सौभाग्यशाली है कि हम इस दल के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है। भाजपा वंश आधारित पार्टी नही है, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जिससे सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते है। उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए एक बूथ पर दस युथ को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचने और राज्य सरकार की विफलता को आमजनों के बिच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल सशक्तिकरण पर सभी मंडलो को सशक्ति करने का मंत्र भी कार्यकर्ताओ को दिया।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवा की पार्टी के रीढ़ के हड्डी है। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड से 14 कमल खिला कर पुनः नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी युवाओं पर ही है। उन्होंने सभी युवाओं से मंडल सशक्तिकरण पर पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की केवल कहा जाता था की राम हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे, परंतु आज पूरा विश्व गौरवान्वित है की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होना सुनिश्चित है।
बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री चंदन चतुर्वेदी ने दिया।
बैठक में सुमित श्रीवास्तव,शशि यादव,शशांक शेखर,नारायण महतो,अभिमन्यु सिंह चौहान
,चंदन चतुर्वेदी,
गणेश सरदार,प्रकाश दुबे,राकेश चौबे,जोगिन्दर सिंह सोनु,विकास सिंह,सन्नी संघी,
अमित सिंह,मोंटी अग्रवाल विवेक सिंह,रितेश सिंह,सुशील शर्मा,अभिषेक डे,अभिषेक श्रीवास्तव,ओमी सिंह,राकेश कुमार,महाबीर सिंह,आशीष कुमार साहू,नीरज मिश्रा राष्ट्रवादी
रवि सिंह,अविनाश मोहंती,मुकेश राज,रीतु राज,अंकेश भुईयाँ,लखिपदो दास,लखिपदो दास,विजय ओझा,मुकेश सिंह, एससत्येन्द्र रजक, में भीम दास,रीतु राज,अंकेश भुईयाँ,लखिपदोदास,श्याम अग्रवाल,विजय ओझा,मुकेश सिंह,सत्येन्द्र रजक,भीम दास
इकबाल सिंह,उमेश साव,कंचन दत्ता,मनीष पांडेय,अनुराग मिश्रा,रवि जेन्ट सिंह,नवजोत सिंह सोहल,राम महानंद,दीपोल विश्वास,राहुल तिवारी,समल किशोर,सुशील पांडेय,राहुल कुमार,अंशुल कुमार,दीवाकर सिंह,दयाल सिंह,सचिन बारीक,नेपाल महतो,जदुपति गोप,विकास सिंह,अशोक सिंह,संजय गोराई,इन्द्रजीत सिंह,मानेश्वर गौड़,सनातन दास,निरंजन रजक,अजित कुमार महतो,मनीष शर्मा ,प्रवीण सिंह प्रियांशु सिंह, सौरव मजूमदार पिंटू शाह ,राजकुमार ,मनोज ओझा,जिला कार्यसमिति के सदस्य उपास्थित थे।






