जोहाइर। आदिबासि कुड़मि समाज हुड़लुंग गाँव महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला गाँव संयोजक नंदिनी महतो की अध्यक्षता में गाँव के आदि बोसकोइता माइनगर मकरु महतो के आवासीय परिसर में आयोजित हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी “टुसु परब” की तैयारी को लेकर विशेष रूप से परिचर्चा की गई। केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार सभी बारह महीने के तेरह परब को नियत दिन नियत समय पर ही पालन करने के निर्देश को ध्यान में रखते हुए अगहन संक्रांति को पारंपरिक रूप से “टुसु थापना” कर परब का उचरन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। फिर एक माह पर्यंत परब के आदि विशिष्ट नियमों का पालन करते हुए पुस संक्रांति को बृहद रूप से “टुसु भासान” कर परब की समाप्ति करने का निर्णय लिया गया। इस विषय में बृहद स्तर पर तैयारी को लेकर 07 दिसंबर 2023 को निताइ महतो के अँगना में आगामी बैठक किया जायेगा।
बैठक का संचालन पद्मावती महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आकुस जिला पूर्वी सिंहभूम सह संयोजक प्रकाश महतो, जिला सदस्य नमिता महतो, उदित महतो, दिवाकर महतो, मकरु महतो, जुगल सिंह मुण्डा, ममता बाला महतो, कल्याणी महतो, आरती महतो, सुशील महतो, राजू महतो, समीर महतो, मोतीलाल महतो, गुरुवारी महतो, बिंदु महतो, सस्ता महतो, गीता महतो, अंजना महतो, अनिल महतो, सागर महतो, भारती महतो, सुजित महतो एवं काफी संख्या में महिला उपस्थित थे।






