जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में आज शाम नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन के द्वारा 2023 के छात्रों के लिए नूतन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सभी नये छात्रों का तिलक लगा कर और मीठा खिलाकर स्वागत किया गया। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मंच संचालन किया। एन एम ओ के गान के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ के न सिंह ने सभी नये छात्रों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी चिकित्सक बनने आये है आप एनएमओ के स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा मिशन से जुड़ कर अपने व्यक्तिव का निर्माण करे। ग़रीबों की सेवा करे।
डॉ नकुल चौधरी ने एनएमओ के बारे में छात्रों को बताया। मुख्य अतिथि आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ संतोष गुप्ता ने वह भी इसी कॉलेज के छात्र रहे है और आपके बीच आना भावुक पल है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप हमेशा ख़ुद पर विश्वास रखें और अपने सपनों को कभी न छोड़ें आगे का रास्ता लंबा और चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन कड़ी मेहनत डेढ़ सप्ताह संकल्प और अपने साथियों और गुरु के समर्थन से आप महान चीज़ हासिल करने में ज़रूर सक्षम होंगे। अपनी मातृभूमि के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह ही भारत माँ के प्रति सच्ची श्रद्धा है आपका यही कार्य माँ भारती को परम वैभव की ओर ले जाएगा। डॉ संतोष ने स्वरचित कविता सुना कर नये छात्रों का अभिनंदन किया। विशिष्ठ अतिथि डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को कहा वे देशभक्त बने। भारत की संस्कृति को पहचाने। डॉ मन्धान ने भी एनएमओ से जुड़ने को कहा। डॉ रतन कुमार ने नूतन छात्रों को एनएमसी सह एनएमओ का चरक संहिता का शपत दिलाया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की। अंत में अंतिम वर्ष के छात्र गोपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप डॉ उमाशंकर सिंह, डॉ गजेन्द्र सिंह डॉ पूनम मेहता डॉ प्रीति मोहन, डॉ पी एन महतो, सहित कॉलेज के सभी छात्र उपस्थित थे।






