मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. थोड़ी स्वास्थ्य समस्या रहेगी. दांपत्य और प्रेम जीवन में आपसी विवाद हो सकता है. आज आप किसी खास कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं.
वृषभ राशि वालों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा. आपका कोई करीबी रिश्तेदार आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. आज आप काफी व्यस्त भी रहेंगे.
मिथुन राशि वाले जातक आज अपना कोई पुराना कार्य निपटा सकते हैं. आज आप सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे. आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे.
कन्या राशि वाले जातक किसी पुराने दोस्त से मिलेंगे.आज आपकी किसी पुराने मित्र से भी बातचीत होगी. आप कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.
सिंह राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे. आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकते हैं. आज आपकी किसी पुराने मित्र से भी बातचीत हो सकती है.
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. युवाओं के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है.






