ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज आउट

रायपुर। ऑस्ट्रेलिया को तीन झटका लगा है। टीम इंडिया ने दो सलामी बल्लेबाज सहित एरोन हार्डी का विकेट लिया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों का लक्ष्य दिया है वही इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दो सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे लेकिन रवि बिश्नोई ने अपनी स्पिन से जोश फिलिप का विकेट ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई