राँची :धोनी और झारखंड के बीजेपी नेताओं की मुलाकात की तस्वीर वायरल, सियासी अटकलें तेज

राँची :धोनी और झारखंड के बीजेपी नेताओं की मुलाकात की तस्वीर वायरल, सियासी अटकलें तेज

buzz4ai

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड के कुछ प्रमुख बीजेपी नेताओं की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे लेकर कई तरह की चर्चा और अटकलों का दौर शुरू हो गया है।सोशल मीडिया पर यह सवाल तैर रहा है कि क्या यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात है या फिर इसका कोई सियासी मायने है? दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार की शाम मुंबई की फ्लाइट पकड़ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थे। इसी वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचने वाले थे और उनके स्वागत के लिए झारखंड के कई वरिष्ठ भाजपा नेता एयरपोर्ट पर मौजूद थे।इसी दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह और कांके क्षेत्र के भाजपा विधायक समरी लाल ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सामने आईं और देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लोग इन तस्वीरों को धोनी के राजनीति में प्रवेश की संभावनाओं से जोड़कर चर्चा करने लगे।

Leave a Comment

Recent Post

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला व अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी हुए शामिल

बिरसानागर क्षेत्र में ₹34 लाख से अधिक की छह विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई, कहा- मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता।

Live Cricket Update

You May Like This