जमशेदपुर। सोमवार को साकची शहीद चौक हनुमान मंदिर के पास कांग्रेसियों नेे नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बच्चों के बीच बिस्कुट चॉकलेट पानी का बोतल की सेवा की गयी। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में सिख समाज के धर्म संस्थापक गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। जिसमें गुलजार सिंह उर्फ गोल्डी हर्ष गुप्ता, सुमित कुमार साहू, आयुष गुप्ता, लांडे सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।






