Aaj Ka Rashifal: शुभ योग बनने से मेष, सिंह समेत इन पांच राशि वालों को मिल सकता है लाभ

मेष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कुछ नए कपड़े, गहने आदि लेकर आ सकते हैं। आप किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी, इसलिए आपको लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह सुलझ सकती है। किसी परिवार के सदस्य से आप बेवजह के लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

मिथुन
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको उधार लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्याओं को आपको धैर्य रखकर सुलझाना होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ लगे, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचारकर अमल करें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वाणिज्यिक मामलों में आपके संपर्क बेहतर रहेंगे। वरिष्ठजनों से आपकी खूब पटेगी क्योंकि आप कुछ उनके साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों में बिल्कुल ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी। कारोबार कर रहे लोगों ने यदि किसी को साझेदार बनाया, तो वह उनका कोई नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख और कान खुली रखनी होगी। विद्यार्थी किसी नए रिसर्च की ओर आगे बढ़ेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और पैतृक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपका समर्थन बढ़ेगा। आपको अपने लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी को आप यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक कार्यो में आपकी पूरी रुचि रहेगी और धार्मिक गतिविधियों में आप आगे बढ़ेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको किसी बात के लिए शर्मिंदगी महसूस हो। विविध विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपकी योजनाएं यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में नहीं आना है।

तुला
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने खान-पान में सात्विकता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुई थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। आपको व्यवसाय पर पूरा जोर बनाए रखना होगा। आप अपने जोखिम भरे कामों में बिल्कुल हाथ ना डालें और जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका धन बढ़ सकता है। आपके कुछ नए काम को करने के प्रयास आज रंग लाएंगे।

वृश्चिक
आज दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और मित्रों के साथ संबंधों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने व्यवसाय में छुटपुट लाभ के अवसरों को लपककर आगे बढ़े, तभी आप बिजनेस में लाभ उठा पाएंगे। आपको करियर को लेकर आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और चली आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरु चरणों से बातचीत कर सकते हैं।

धनु
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, उसी से आप कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कारोबार में अपने निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आप किसी यात्रा पर ना जाएं।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला है। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे और व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपने घर के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से भी आपसी कलह पनप सकती है। आपको अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी की वस्तुओं पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन-उधार मांगने आ सकता है।

मीन
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तभी वह पूरी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में यदि आप सम्मिलित हो, तो उसमें अपने कामों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए निरंतर प्रयास रंग लाएंगे, जिसके कारण आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा परेशान तो रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित