सुहागरात में पूरे ससुराल को खिलाई नशीली खीर, नगदी-जेवर समेत दो दुल्‍हनें फरार

हरदोई। हरदोई जिले के टड़ियावां इलाके में दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ विवाह किया और सुहागरात से पहले ही खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भड़ायल गांव निवासी नरेश पाल अपने पुत्रों कुलदीप और प्रदीप के विवाह के लिये परेशान थे। प्रदीप दिल्ली में एक ताला बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है जहां शादी की बात को लेकर इक़बाल नाम के एक व्यक्ति के सम्पर्क में आया जिसने दोनों भाइयो की शादी कराने की बात की और दोनों भाइयों की शादी कराने के नाम पर 90 हजार रुपए की मांग की लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी।

परिवार वालो के मुताबिक इकबाल ने उसका और उसकी मां का नंबर कुछ और लोगों को दे दिया। जिसके कुछ दिन बाद प्रदीप की माँ शिवकन्या के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम रवि उर्फ़ राजकुमार बताते हुए खुद को सीतापुर जिले का रहने वाला बताया और उसने बताया कि वह प्रदीप की शादी कर देगा जिस पर उसकी मां ने अपने दूसरे पुत्र के बारे में भी शादी करने को कहा तो रवि ने उनसे कहा की लखीमपुर जिले के धौरहरा की दो सगी बहनें हैं जिसे वह आपके दोनों पुत्रों की शादी कर देगा लेकिन इसके लिए उन्हें उसे 80 हजार रुपए देने पड़ेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई