बिलासपुर। मल्हार में एक शराबी के चक्कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद चक्काजाम करने वाले भीड़ के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दुर्घटना में तीन अन्य घायल भी हुए थे। मल्हार में 18 नवंबर को रेस्ट हाउस के पास दोपहर करीब 2 बजे हाइवा क्रमांक सीजी10 एम 7418 की टक्कर से बाइक सवार सूरज कैवर्त (18) की मौत हो गई थी। बड़ी बहन नेहा कैवर्त (28) व भाभी लता कैवर्त (28) व सड़क पर पैदल जा रहे शिव कुमार कैवर्त घायल हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही दिन पहले आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार को इस मामले में चक्काजाम करने वालों पर एफआईआर हुई। पुलिस ने बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी पुरुषोत्तम गेंदले को प्रार्थी बनाया है। कन्हैयालाल के अनुसार वह मल्हार में रहकर ड्राइवरी करता है। 18 नवंबर की दोपहर 2 बजे अपने काम से बाइक लेकर पचपेड़ी जा रहा था।






