जमीन कब्ज़ा करने में शुरू से एक्सपर्ट रहे हैं मंत्री बन्ना गुप्ता – नीरज सिंह
भारतीय जनता पार्टी कदम युवा मोर्चा कदमा मंडल अध्यक्ष द्विपल विश्वास के द्वारा नील बांध में चल रहे विवाद की सूचना पाकर भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह दिनांक 19 नवंबर को नील बांध पहुंचे और कदमा नील सरोवर घाट पर अपना दावा करने वाली महिला श्रीमती अनीता महतो से मिले | श्रीमती अनीता महतो ने बताया कि यह तालाब उनके पुरखों की ज़मीन पर बना हुआ है और इसके पुरे कागज़ात उनके पास उपलब्ध हैं साथ ही कोर्ट के आर्डर भी है | उस तालाब में बिना उनके सहमति के ही कई प्रकार इस ज़मीन और तालाब में बदलाव कर दिए गए हैं | साथ ही अनीता महतो ने नीरज सिंह से कहा की राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता द्वारा उनके जमीन पर तालाब के बगल में अवैध रूप से कमरों का निर्माण कर दिया गया जहां की उनके लोगों द्वारा अड्डेबाज़ी की जाती है |
अनीता महतो ने नीरज सिंह से कहा की छठ पूजा करने को लेकर उन्हें किसी प्रकार का विरोध नहीं है | क्षेत्र के कोई भी लोग इस आस्था के पर्व को इस घाट पर आकर पूजा कर सूर्य देवता को अर्ग दे सकतें हैं | मगर मंत्री बना गुप्ता द्वारा अपने बैनर और पोस्टर लगाकर इस तालाब पर कब्जा की नीयत से किया जा रहे कार्यों का वह विरोध करती हैं | इस पर नीरज सिंह ने कहा कि मैं पूर्ण रूप से आपके समर्थन में हूं और आपके इस हक़ की लड़ाई में आपके भाई की तरह हर पल खड़ा हूं | अगर किसी भी प्रकार की किस तकलीफ होती है या मेरी ज़रूरत होने पर आप हमें सूचना प्रदान करें हम आपकी मदद में हमेशा तत्पर रहेंगे | साथी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता पर निशाना साधते हुए नीरज सिंह ने कहा कि मंत्री जी के इस नापाक मनसूबे को हम कभी कामियाब नहीं होने देंगे | नीरज सिंह ने कहा की अवैध रूप से ज़मीन पर अपना कब्ज़ा करने का बन्ना गुप्ता का पुराना इतिहास रहा |
पुरे राज्य के लोग जानते हैं की इससे पूर्व में भी उन्होंने कदम स्तिथ फूड प्लाजा पर अपना कब्जा जमा लिया था जिसे बाद में उन्हें छोड़ना पड़ा | इस प्रकार से वह नील बांध में भी अपनी गिद्ध दृष्टि जमाई बैठे हैं | साथ हि मंत्री जी के कई ऐसे कारनामे हैं जिससे साफ़ पता चलता हैं कि जमीन कब्ज़ा करने में शुरू से एक्सपर्ट रहे हैं | मगर उनकी इन साज़िशों का हम खुलकर विरोध करतें हैं और जिला प्रशाशन से यह मांग करते हैं की अनीता महतो को न्याय दिलवाया जाये और तालाब के पास अवैध निर्माण को तोडा जाये या इन्हे बने हुए कमरों की चाभी प्रशाशन द्वारा सौंपी जाये |साथ हीं नीरज सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता को सुझाव देते हुए कहा की दूसरों की ज़मीन कब्ज़ा करने की ओछी हरकत को छोड़ उन्हें इस राज्य के स्वास्थ्य विभाग पर इतनी तत्परता के साथ काम करने चाहिए | हाल में हिन् हमने देखा की डेंगू के कारण पुरे झारखण्ड में कई लोगों की जान गयी | अगर मंत्री जी जितनी प्लानिंग के साथ ज़मीन कब्ज़ा करने के लिए करतें हैं अगर उतनी प्लानिंग स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को सुधरने के लिए करें तो पुरे झारखडं के लोगों का भला हो सकेगा | इस मौके पर कदमा किसान मोर्चा अध्यक्ष स्वपन महतो, कदमा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, दिलीप साहू, संजीव सिंह, माधव सिंह, राजू झा, रविंदर, विश्वजीत सिंह, राजू भगत, भोला भगत, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे |






