छठ पर्व “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का अभूतपूर्व उदाहरण है। जिसमें लगने वाली सभी सामग्री सभी समुदायों से आती है। यह बात उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर सूर्य धाम मंदिर में कहीं। वह प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम मंदिर पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर नमन किया।
उन्होंने कहा कि सूर्य तेज और शक्ति का प्रतीक है। हम भगवान भास्कर से यही प्रार्थना करते हैं कि हमें इतनी शक्ति दे कि संवैधानिक पद पर रहकर मानव कल्याण का कार्य कर सके।
उन्होंने कहा कि सूर्य देवता पूरे भारतवर्ष को एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।






