गोदाम में निकाला जाता था सांपों का जहर, आरोपी ने कई राजफाश किए

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 51 में आयोजित रेव पार्टी और सांपों के जहर सप्लाई मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए राहुल ने कई राजफाश किए हैं। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से दो कोबरा सांप भी बरामद किए हैं। पता चला है कि पकड़े गए सांपों को रखने के लिए फरीदाबाद में गोदाम बनाया गया था और वहीं पर सांपों का जहर निकाला जाता था।

आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस की अर्जी पर गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने राहुल को 24 घंटे की रिमांड दिया था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे रिमांड का समय पूरा हो गया। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस की अलग अलग टीमों ने राहुल से गहन पूछताछ की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई