होटल में मारपीट के मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज

उत्तरप्रदेश : प्रेमनगर में बिरयानी के होटल पर रात को हुए विवाद में मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. एक पक्ष ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है और दूसरे पक्ष ने एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
प्रेमनगर में जीआरएम स्कूल के पास बिरयानी का होटल संचालित करने वाले नबाव अली ने बताया कि गुलाब राय इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाला अंकित भारती अक्सर बिना पैसे दिए खाना खाकर चला जाता है.

रात अंकित अपने आठ दस साथियों के साथ आया और 50 हजार की रंगदारी मांगने लगा. मना करने पर आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए उन लोगों को धमकाया और मारपीट की. होटल का सामान भी सड़क पर फेंक दिया. उनकी तहरीर पर अंकित भारती और आठ-दस अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई गई है.

दूसरी ओर से सुर्खा निवासी सुमित कुमार जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप है कि वह जब होटल पर बिरयानी खाने गया तो अल नवाज चिकन बिरयानी के कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास गोमांस की बिरयानी है. इस पर कहासुनी के बाद आरोपियों ने उनके साथ जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की और उनकी बाइक भी तोड़ दी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई