पिता ने किया बीमार बेटी का रेप, मौत

बंधक बनाकर घर में रखा और उसके साथ रोजाना दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था….

मुंबई। पालघर जिले के नालासोपारा में एक ऐसी घटना देखने को मिली है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बेटी द्वारा जब इसका विरोध किया जाता तो पिता उसकी पिटाई भी करता था। दरअसल पीड़िता टीबी से पीड़ित है। एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(एन), 354 (अ ), 342, 322, 323 , 504, और 506 के तहत FIR दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता अपने माता-पिता के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी। पिछले 3 महीने से लड़की टीबी से पीड़ित थी। लड़की को 11 नवंबर को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद उसकी मां ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की और पूरी बात सामने आई। मृतक पीड़िता की मां ने इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके 54 वर्षीय पति द्वारा बेटी के साथ बलात्कार किया गया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई