वर्ल्ड कप फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, देखने जाएंगे देश के पीएम और गृह मंत्री

अहमादाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होने वाला है. इस रोमांचक महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.

इतना ही नहीं इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स को भी न्योता भेजा गया है. उम्मीद है कि इस महामुकाबले को ऑस्ट्रेलिया के पीएम और डिप्टी पीएम भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखेंगे. हालांकि, अभी दोनों के कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है.

बता दें कि दो दिन पहले ही न्यूजीलैंड की टीम को 70 रनों से धूल चटाकर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया था. भारत ने इस मैच में पहली बारी खेलते हुए 397 रन बनाए थे. बाद में इस स्कोर के चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ढेर हो गई थी. इस मौच में भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपना जलवा दिखाया था. उन्होंने 9.5 ओवर में 57 रन देकर न्यूजीलैंड के 7 विकेट चटका दिए थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई