Israel Hamas War: हमास का दिल खोजने के चक्कर में धड़कनें क्यों बंद कर रहा इजरायल?

गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल अल शिफा अब इजरायल-हमास युद्ध का प्रमुख केंद्र बन गया है. इजरायल ने हमास पर अल-शिफा अस्पताल,को कमांड बेस के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. इस दावे का आतंकवादी समूह और अस्पताल के अधिकारियों ने खंडन किया है. ऐसा बताया जा रहा है कि अस्पताल के अंदर और उसके आसपास हजारों फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं लेकिन हमास का खत्म करने पर उतारू है इजरायल ने अस्पताल परिसर में मिलिट्री एक्शन शुरू किया दिया. इजरायल ने पुष्टि की कि उसने बुधवार को अस्पताल परिसर के अंदर एक ‘लक्षित’ ऑपरेशन शुरू किया और दावा किया उसके सैनिकों ने छापे के दौरान ‘हमास द्वारा इस्तेमाल किए गए सैन्य उपकरण’ को उजागर किया.

UN ने गाजा में मानवीय संघर्ष विराम की मांग वाला प्रस्ताव अडोप्ट किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा में इजराइल के जमीनी और हवाई हमलों के बीच फलस्तीन के आम नागरिकों की बढ़ती मुश्किलों को कम करने के लिए ‘तत्काल तथा विस्तारित मानवीय संघर्ष विराम’ की मांग वाला एक प्रस्ताव अंगीकार किया है. इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र द्वारा अडोप्ट किया गया यह पहला प्रस्ताव है. हालांकि इजराइल ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.

Jamshedpur में बिना बिकी नई कारों की कीमतें आपको बहुत हैरान कर सकती हैं
बिना बिकी कारें | विज्ञापन खोजो
2023 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नया स्कूटर: कीमतें आपको चौंका सकती हैं
नए स्कूटर
पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद में इस प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े। अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने मतदान से दूरी बनाए रखी. इस प्रस्ताव में हमास की ओर से सात अक्टूबर को इजराइल पर अचानक किए गए हमले की निंदा नहीं किए जाने पर अमेरिका और ब्रिटेन ने इससे दूरी बनाई.

हमास के मुताबिक, अस्पताल अब इजरायल के नियंत्रण में है. अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत युद्ध के समय अस्पतालों को सुरक्षा प्रदान की जाती है, लेकिन इजरायल इसके भी खिलाफ तर्क दे रहा है. उसका कहना है कि हमास द्वारा ‘शिफा अस्पताल का निरंतर सैन्य उपयोग इसकी अस्पताल के प्रोटेक्डिट स्टेट्स को खतरे में डालता है.’ यहां जानिए – इजरायल-हमास युद्ध के लाइव अपडेट्स: –

कतर ने इजरायली एक्शन की निंदा की
कतर ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल पर मिलिट्री एक्शन के लिए इजरायली सेना की निंदा की. कतर ने इस कार्रवाई को ‘एक युद्ध अपराध और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन’ बताया. कतरी विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में गाजा पट्टी में अस्पताल पर इजरायली मिलिट्री एक्शन की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की गई. कतर ने 1967 की सीमाओं पर एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना का समर्थन किया, जिसकी राजधानी पूर्वी येरुशलम हो.

कतर का बयान क्यों अहम है?
बता दें कतर का यह बयान काफी अहमियत रखता है क्योंकि कतर इजराइल-हमास संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के साथ अपने संबंधों के कारण ग्लोबर डिप्लोमेसी में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई