Koffee With Karan 8: ‘वो सोच से अलग है…’ रणबीर कपूर को टॉक्सिक पार्टनर कहे जाने पर आलिया भट्ट का रिएक्शन

Alia Bhatt on Ranbir Kapoor: करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस शो में आलिया भट्ट के साथ करीना कपूर नजर आईं. इन दोनों ननद भाभी ने शो में कई चीजों को लेकर खुलकर बात की. इस बीच आलिया ने अपने उस बयान पर भी रिएक्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि रणबीर कपूर टॉक्सिक पार्टनर हैं.

क्या बोलीं आलिया

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर से रिलेटेड लिपस्टिक वाला बयान दिया है तब से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. आलिया जैसे ही कॉफी विद करण में आई तो रणबीर को मिले टॉक्सिक पार्टनर टैग पर रिएक्ट किया. आलिया ने कहा- ‘मुझे लगता है कि बहुत सारी चीजें वेबजह होती हैं. मैंने उसे देखा और अपनी टीम से कहा कि ये कुछ बाहर ही जा रहा है. फिर मैंने कहा- ठीक है जाने दो. क्योंकि वो लोग कुछ ना कुछ तो हमेशा ही कहते रहते हैं. कई आर्टिकल ऐसे भी आए जिसमें रणबीर को टॉक्सिक शख्स तक कहा गया.’

दुनिया में इतने सारे मुद्दे
आलिया ने आगे कहा- ‘दुनिया में इतने सारे मुद्दे हैं. जिन पर लोग बात कर सकते हैं. लेकिन बात उस बारे में हो रही है जिसका मतलब ही गलत निकाल लिया गया हो. मुझे सिर्फ एक बात का बुरा लगा कि जैसा लोग रणबीर को समझते हैं वो वैसे बिल्कुल भी नहीं है. वो लोगों की सोच से एक दम अलग हैं.’

क्या है ये पूरा मामला
दरअसल, आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले एक वोग इंडिया में रणबीर कपूर और अपने बारे में खुलकर बात की थी. इस इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि ‘वो ज्यादातर न्यूड लिपस्टिक ही लगाती हैं. लेकिन लिपस्टिक लगाने के बाद उसे पोंछ देती हूं क्योंकि रणबीर कपूर को लिपस्टिक बिल्कुल भी पसंद नहीं है. रणबीर को मेरे नैचुरल लिप्स ज्यादा पसंद है.’ इसी के बाद रणबीर को काफी ट्रोल किया गया. उन्हें ना केवल टॉक्सिक बल्कि लोगों ने कंट्रोलिंग भी कहा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई