धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा

प्रकाशनार्थ: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर संडे मार्केट एवं साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री राय ने बिरसा जयंती पर देश के प्रधानमंत्री के झारखंड आगमन की प्रशंसा की.

जमशेदपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिरसानगर संडे मार्केट में आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में विधायक सरयू राय शामिल हुए और बिरसा स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके साथ ही श्री राय ने साकची गोलचक्कर पर स्थित बिरसा स्मारक पर भी उपस्थित होकर माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर श्री राय ने
कहा की आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य का स्थापना दिवस है. झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का महत्व इस बार अधिक बढ़ गया है. पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के गाँव गया है. उनके परिजनों से मिला है और उनके जन्मदिन को पुरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आवाह्न किया है. इसके आलोक में राज्य के मुख्यमंत्री ने सकरात्मक रूख अख्तियार करते हुए प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन पर स्वागत किया है और इस राज्य के लिए क्या बहतर हो सकता है उसकी मांग प्रधानमंत्री से कि है.

श्री राय के कहा की आज के दिन का महत्व इसलिए भी है की कोई भी मुख्यमंत्री हो, प्रधानमंत्री हो वे जो राज्य का हित है, राज्य के जो ज्वलंत मुद्दे है उन मुद्दो को प्रथमिकता दे. केंद्र और राज्य मिलकर राज्य का विकास करे और 23 वर्षों में जो कार्य नही हुआ है उसे आने वाले समय में पुरा करने का संकल्प ले तब जाकर झारखंड एक राज्य के नाते बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा और समावेशी विकास होगा. झारखंड में जो भी है सबको लेकर विकास करने का नियत हो आंदोलन की मुद्रा से अलग होकर विकास की मुद्रा की ओर ये राज्य अगर आगे बढे तब सबलोग मिलकर राज्य का विकास कर सकेंगे. आज के दिन सभी लोगो का यह संकल्प लेना चाहिए.

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजमो एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, शंकर कर्मकार, धार्मिन्द्र प्रसाद, अमित शर्मा, अजय सिन्हा, आकाश शाह, रविंद्र सिंह, अशोक सिंह, महिंदर सिंह, संजीव सिंह, चंचल सिंह, दर्शन सिंह, मानकेश्वर चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शेखर राव, विकाश सरकार,अभय सिंह, विकास गुप्ता, अजय कुमार, राहुल दास, सरस्वती खामरी, सूरज हेमब्रोम, रेखा महाननंदी, भानु देवी, विजय नारायण, रीना सिंह, पिंकी विस्वास,मंजोत सिंह, जय प्रकाश सिंह, नंदिता गगराई, गजेंद्र सिंह, अमित राम, जीतेन्द्र कुमार, राजन कुजूर, प्रेम रंजन घोष, शीतल रॉय सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई