MP चुनाव: भाजपा आलाकमान ने झोंकी पूरी ताकत, ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की सभी 230 विधान सभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है और राज्य में सरकार बचाने के लिए भाजपा आलाकमान ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ताबड़-तोड़ रैलियां और रोड शो करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के बैतूल, शाजापुर और झाबुआ जिले में अलग-अलग तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे और इन रैलियों के जरिए मोदी इन जिलों के अंतर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।

तीन रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को ही इंदौर में बड़ा गणपति मंदिर से लेकर देवी अहिल्या बाई होल्कर राजवाड़ा तक रोड शो भी करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित