दीपावली की रात टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की मौत

हल्द्वानी: हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में टेंट हाउस का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है। यहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई