जमशेदपुर आज गोबर्धन और सोहराय पर्व के अवसर पर ओड़िसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने गाय की पूजा अर्चना पूरे विधिविधान से किया, इस मौके पर उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधु इस पूजा में शामिल हुए, सभी ने गाय की पूजा अर्चना की, आप को बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाय की पूजा की पूजा की गई, साथ ही झारखंड का सोहराय पर्व भी है जिसको लेकर राज्यपाल ने सभी झारखंड वासियों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी, और उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माँ का दर्जा दिया गया है, जिसे देखते हुए गाय की पूजा करने की परम्परा है, जिसको देखते हुए आज पूरे परिवार के साथ गाय की पूजा की गई है, उन्होंने ने झारखंड के साथ साथ ओड़िसा की जनता को भी गोवर्धन पूजा ओर सोहराय पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दोनों ही राज्यों की जनता को दी है।






