विजय बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया फर्जी आदमी

भिलाई। पाटन से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फर्जी आदमी बताया। उन्होंने कहा कि फर्ज़ी आदमी ने गृहलक्ष्मी योजना के नाम पर एक और फर्ज़ी घोषणा कर दी।

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद भूपेश बघेल की घोषणा यह बताता है की कांग्रेस हार स्वीकार कर ली है और हार के हताशा में भूपेश बघेल ने इस प्रकार की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ की माता बहनों को भूपेश बघेल ने 5 साल ठगने का काम किया है. चाहे शराबबंदी के वादे का हो, महिला स्व-सहायता समूह के कर्ज माफी का वादा का हो, या विधवा बहनों को धोखा देने का मामला हो, लगातार धोखा देने का काम भूपेश बघेल ने किया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित