लाखों के गुटखे का काला कारोबार, GST ने लगाया 48 लाख का जुर्माना

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही। चुनाव के चलते एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाली गाड़ियों की बड़े पैमाने पर चेंकिंग की जा रही है. चेकिंग के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन कंटेनरों में भरकर ले जाए जा रहे 45 लाख के गुटखे की बड़ी खेप को जब्त किया. जांच टीम ने जब गाड़ी के ड्राइवर से गुटखे के कागजात मांगे तो पता चला कि बिना बिल के ही गुटखे को छत्तीसगढ़ के रास्ते बेंगलुरु ले जाया जा रहा था. जीएसटी टीम ने भी कार्रवाई करते हुए 45 लाख के गुटखे पर 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के खर्चों की निगरानी कर रही है उसके साथ कई अन्य चीजों पर भी नजर रख रही है. इस काम में जीएसटी टीम भी बड़ी सख्ती के साथ एक राज्य से दूसरे राज्य में आने वाले सामानों की जांच पड़ताल में जुटी है. जीएसटी टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर चेकिंग के दौरान टीम ने तीन बड़े कंटेनरों को पकड़ा. जांच के दौरान कंटेनरों से 45 लाख का गुटखा जब्त कियाा गया. जब्त किए गए गुटखे के कोई कागजात नहीं होने के बाद जीएसटी टीम ने 48 लाख का जुर्माना भी लगाया.

Leave a Comment