सब इंजीनियर निलंबित, गायब थे बिना सूचना के ड्यूटी से

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने नगर पंचायत बरमकेला के उप अभियंता ऋषिकेश पटेल को निलंबित किया है। ऋषिकेश पटेल की ड्यूटी विधानसभा निर्वाचन के उड़न दस्ता टीम में दल प्रभारी बनाया गया था।

पटेल को 2 नवम्बर 2023 को बिना पूर्व सूचना एवं अवकाश स्वीकृत के अपने कर्तव्य में अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस दिया गया था। नोटिस का जवाब नही देने और 10 नवम्बर 2023 तक अपने कर्तव्य में अनुपस्थित पाए जाने के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है। नियम अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय कलेक्टोरेट कार्यालय सारंगढ़ होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई