बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस सख्त है. हर गतिविधियों पर खाकी की पैनी नजर है. चेकिंग अभियान भी जोरों पर चल रहा है. इसके साथ ही शहर के आदतन अपराधी और बदमाशों पर भी पुलिस जिला बदर की कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर से दो अपराधी नूतन और कृष्णा को 6 महीने के लिए पुलिस ने जिला बदर कर दिया है.
नूतन पर 7 और कृष्णा पर 12 मामलों में अलग-अलग थानों में केस दर्ज है. एसपी संतोष कुमार के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने अब तक 6 बदमाशों को जिला बदर किया है. दो बदमाशों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है.






