अनिल कपूर ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज-मेबैक S580 4मैटिक

मुंबई : अनिल कपूर को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक माना जाता है। वे 40 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अनिल ने फिल्मों में कई लोकप्रिय किरदार निभाए हैं। अनिल को चाहने वाले उनसे जुड़ी हर प्रकार की खबर जानने के लिए बेकरार रहते हैं। लेटेस्ट अपडेट ये है कि अनिल के गैराज में दिवाली से पहले करोड़ों रुपए की कीमत वाली लग्जरी कार मर्सिडीज-मेबैक S580 4मैटिक शामिल हो गई है।
अनिल को हाल ही में डिलीवरी के समय उनके मुंबई स्थित आवास पर कार के साथ देखा गया। उन्होंने मर्सिडीज-मेबैक S580 4मैटिक के लिए एमराल्ड ग्रीन शेड चुना है। बता दें कि यह लग्जरी कार बॉलीवुड हस्तियों के बीच खासी लोकप्रिय है। इससे पहले एक्टर शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस गाड़ी को खरीद चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास को साल 2022 में 2 वेरिएंट S-580 और S-680 में लॉन्च किया गया था। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है और यह कार 4.8 सैकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत 2.70 करोड़ रुपए है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई