साकची में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, चालक फरार
साकची थाना हाथी-घोड़ा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. कार पर कांग्रेस के जिला महामंत्री का बोर्ड लगा हुआ है. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों ने बताया कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस वक्त स्वर्णरेखा लिंक रोड पर का कम लोग थे अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहां जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि घटना स्थल से थोड़ा पहले मुख्य सड़क पर एक ट्रक खराब हो गया था. आशंका जताई जा रही है कि इसी ट्रक से बचने के लिए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी. पुलिस कार मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.।






