कलरिपयतु खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया प्रदेश का नाम रोशन

रायपुर। 37 वीं राष्ट्रीय खेल का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमे कलरिपयतु खेल का आयोजन 7 से 8 नवम्बर 2023 तक कैम्पल ग्राउंड, पणजी, गोवा में प्रारम्भ हो चुका हैं एवं उसी के साथ ही छत्तीसगढ़ टीम ने 3 काँस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ मैडल टैली को आगे बढ़ाया है। जिसमे सबसे पहले हंसा साहू एवं दिव्या अग्रवाल ने तलवार और तलवार में, पीयूष विश्वकर्मा एवं हर्ष साहू तथा मिशा एवं रिशा नैन ने डंडा फाइट में छत्तीसगढ़ को काँस्य पदक दिलाया है।

कमलेश देवांगन टीम कोच एवं महासचिव छत्तीसगढ़ कलरिपयतु संघ ने बताया कि 8 नवम्बर को होने वाली अन्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को और भी मैडल लगने की संभावना है जो छत्तीसगढ़ राज्य की मैडल टैली को आगे बढ़ाने में सहायता करेगा। मैडल सेरेमनी के उपरांत छत्तीसगढ़ में चीफ डे मिशन मोहन लाल, छत्तीगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के प्रतिनिधि श्री राम प्रताप गुप्ता, कोरबा ओलम्पिक संघ सचिव डी. सुरेश क्रिस्टोफर, जितेंद्र तिवारी सचिव जांजगीर ओलम्पिक संघ छत्तीसगढ़ कलरिपयतु संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महिला कोच हरबंश कौर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कल के प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई