साउथ की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी मना रही 42वां जन्मदिन

अनुष्का शेट्टी आज 42 साल की हो गई हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक शख्स ऐसा भी है जिसके साथ उनका नाम अक्सर जोड़ा जाता है, तो आइए जानते हैं उनसे जुड़ी ये खास बातें। बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाकर अनुष्का ने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। आज एक्टर अनुष्का शेट्टी 42 साल की हो गई हैं।

आज 7 नवंबर को वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन अनुष्का को अभी तक अपना जीवनसाथी नहीं मिला है। आपको बता दें कि 42 साल की उम्र में भी अनुष्का शेट्टी सिंगल हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम अक्सर को-स्टार प्रभास के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन दोनों ही इन खबरों का खंडन करते रहते हैं। कहा जाता है कि ये दोनों आज भी गुपचुप तरीके से रिलेशनशिप में हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई