पुलिसवाले को वर्दी पसंद नहीं, चौकी के अंदर बनियान और गमछा में दिखे, VIDEO

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में चौकी के अंदर बनियान व गमछा में फरियाद सुनने वाले दारोगा पर एक्शन लिया गया है. एसपी ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये एक्शन हुआ है.

वीडियो में दारोगा को बनियान-गमछा पहनकर पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनते देखा सकता है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मामले में ASP ने जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद अब इस मामले में कार्रवाई की गई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई